Thursday, 17 May 2012

सोशलिस्ट पार्टी दिल्ली प्रदेश के सम्मेलन में पारित प्रस्ताव (२६ नवम्बर २०११)

देश की राजधानी में दिन-दहाड़े हत्याएं,लूटपाट और महिलाओं की अस्मत पर हमले होते हैं | पुरे प्रशासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है | निम्न और मध्य वर्ग पर महंगाई की भारी और लगातार मार पड़ रही है | लाखो बच्चे, बूढ़े, महिलायें चौराहों पर भीख माँगते हैं और सड़कों पर सोते हैं | लाखो बच्चे सम्पन्न परिवारों अथवा ढाबों में घरेलु नौकर हैं | ग्रामीण और शहर के पुराने इलाकों और गरीब बस्तियों में नागरिक सुविधाओं का नितांत अभाव है | बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी जीवन के लिए जरुरी सेवाओं का निजीकरण करके मुनाफाखोर कंपनियों के हवाले किया जा रहा है | सरकार स्कूल, प्रशिक्षण संस्थान, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शोध संस्थान खोलने के बजाय किसानों से मिटटी के मोल ली गई जमीन आलिशान होटल, मौल, फार्म हाउस, रिजोर्ट, जुआ और शराब जे अड्डे खोलने के लिए कारपोरेट घरानों, धन्ना सेठों और बिल्डरों को लुटा रही है | दिल्ली में कांग्रेस के पिछले दस साल के शासन में विकास का एक ही अर्थ है : आमिर मालामाल और जनता बेहाल | सरकार का खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश की अनुमति का निर्णय उसी दिशा में उठाया गया एक और जन विरोधी कदम है | सोशलिस्ट पार्टी देश के करोड़ों खुदरा व्यापारियों और उनसे जुड़े उपभोक्ताओं की कीमत पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुँचाने वाले सरकार के इस निर्णय का कड़ा विरोध करती है |


राष्ट्रमंडल खेलों में शीला दीक्षित और उनकी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त पाई गई | उनका इस्तीफा होना चाहिए था और मुक़दमा चलना चाहिए था | लेकिन भ्रष्टाचार और कुशासन में डूबी दिल्ली सरकार का कांग्रेस आलाकमान बेशर्मी से बचाव कर रहा है | सोशलिस्ट पार्टी शुंगलू कमेटी के खुलासे के आधार पर शीला दीक्षित पर मुकदमा चलाने की मांग करती है |

शीला दीक्षित ने नगर निगम को तीन भागों में बाँट कर पिछले दस साल के भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता का ध्यान हटाने का पैंतरा चला है | आगामी नगर निगम चुनाओं के मद्दे नजर वह सरकार की उपलब्धियों के विज्ञापनों पर जनता की गाढ़ी कमाई का धन फूंक रही है | जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, लेखकों, कलाकारों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को अपने पक्ष में करने के लिए धनराशी बढ़ा दी गई है | चुनावों में पैसा और शराब पानी की तरह बहाने में कॉग्रेस का पहले से ही कोई सानी नहीं है | सोशलिस्ट पार्टी लोकतंत्र को विकृत करने के कांग्रेस कारनामों को जन-जन तक ले जाकर उसके खिलाफ जनमत बनाएगी |
सोशलिस्ट पार्टी भ्रष्ट और कारपोरेट सेवी कांग्रेस और उसकी बी टीम भाजपा की जगह दिल्ली में साफ़-सुथरी और आम आदमी के हित और उत्थान को सबसे ऊपर रखने वाली राजनीति खड़ा करने के संघर्ष में जुटी है | उसी आधार पर पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनाव में हिस्सा लेने का फैसला किया है | अगला विधानसभा चुनाव भी सोशलिस्ट पार्टी लड़ेगी | निचे दिए गए मुद्दे लेकर पार्टी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आन्दोलन चला रही है :

१. भूमि अधिग्रहण कानून पूरी तरह रद्द होना चाहिए |
२. राष्टीय स्तर पर एक भूमि उपयोग आयोग (land use commission) का गठन होना चाहिए |
३. किसी भी रूप में शिक्षा का निजीकरण बंद होना चाहिए और गुणवत्तायुक्त समाज शिक्षा मातृभाषा में दी जानी चाहिए | दिल्ली विश्वविद्यालय का पूर्वी परिसर बिना किसी देरी के शुरू किया जाना चाहिए |
४. दिल्ली में बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण बंद होना चाहिए | बिजली, पानी, पेट्रोल, दूध व अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें अविलम्ब घटाई जानी चाहिए |
५. दिल्ली के गावों में वहां के समस्त नागरिको के हितों को तवज्जो देते हुए आवास, सड़क, बिजली, पानी, पुस्तकालय, महिला केंद्र, बाल केंद्र, स्वस्थ्य केंद्र, पार्क, सामुदायिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, वोकेशनल संस्थान, आदि की सुविधाएं, मुहैया कराई जानी चाहिए | किसानों के अलावा खेती पर निर्भर रहने वाले कारीगर परिवारों को रिहायशी प्लाट मिलने चाहिए |
६.स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों को लघु उधोग चलाने की छुट व सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर दी जानी चाहिए |
७. अनियमित कॉलोनियों को समुचित नागरिक सुविधाएं देकर नियमित किया जाना चाहिए |
८. कानून व्यवस्था, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए |


प्रस्तावक : डॉक्टर प्रेम सिंह
समर्थक : डॉक्टर मोहम्मद युनुस 

Sunday, 13 May 2012

सोशलिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी बैठक ५ नवम्बर २०११ को लोहिया मजदूर भवन,लखनऊ में सम्पन्न

सोशलिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दूसरी बैठक ५ नवम्बर २०११ को लोहिया मजदूर भवन,लखनऊ में सम्पन्न हुई | बैठक की अध्यक्षता भाई वैध (अध्यक्ष) और संचालन डॉक्टर प्रेम सिंह ने किया | कार्यकारिणी के सदस्यों पन्नालाल सुराणा.ओंकार सिंह,जयंती पंचाल,गिरीश पाण्डेय,तारकेश्वर सिंह,म.पापी रेड्डी,जेएस वालिया, डॉक्टर संमथ नाथ घोष,पी चिदंबरम तथा एसवाईएस की राष्ट्रीय समिति के सदस्य नीरज सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया | बैठक शुरू होने के पहले समाजवादी साथी प्रवीन बाघ और हिंदी के मूर्धन्य लेखक श्रीलाल शुक्ल को श्रद्धांजलि दी गई | अपने उदबोधन में भाई वैध ने ख़ुशी जाहिर की कि विभिन्न राज्यों में पार्टी कि इकाइयां गठित करने और राज्य सम्मलेन आयोजित करने का काम तेजी से चल रहा है | उनहोंने सदस्यता अभियान और कोष इक्ठ्ठा करने पर बल दिया |

बैठक में पार्लियामेंट्री बोर्ड का विस्तार किया गया | पन्नालाल सुराणा पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष हैं | उनके साथ जया विदयाला (आन्ध्र प्रदेश) को सचिव और प्रोफ़ेसर विनोद प्रसाद सिंह (बिहार),अनिल नौरिया (दिल्ली),बलवंत खेडा (पंजाब),उमाशंकर मिश्र(उतर प्रदेश), एमपी सिंह (पश्चिम बंगाल) को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया | पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में एक कोष कमेटी का गठन किया गया जिसमें सभी राज्यों से दो-तीन सदस्य होंगे | दिल्ली से इंद्रदेव और अक्षय भंडारी,यूपी से गिरीश पाण्डेय और उमाशंकर मिश्रा,पश्चिम बंगाल से बीसी पाल, महाराष्ट्र से डॉक्टर शांति पटेल,डॉक्टर जीजी पारीख,लीला चित्रे,भरत लाटकर और बबन डिसूजा, झारखण्ड से राजेंद्र कुमार राही,उतराखंड से मोहम्मद कुरैशी, हिमाचल प्रदेश से देवराज दुग्गल, चंडीगढ़ से अशोक निर्दोष, पंजाब से हरेन्द्र सिंह, हरियाणा से जेएस वालिया और महेंद्र सिंह यादव, आन्ध्र प्रदेश से पापी रेड्डी और प्रो. केशवराव जाधव को कोष कमेटी का सदस्य बनाया गया है | कोष कमेटी अगले एक साल में एक करोड़ रूपया जुटाने का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेगी |

बैठक में पन्नालाल सुराणा ने चुनाव विषयक संहिता पर प्रस्ताव पेश किया जिसे चर्चा के बाद समुचित संशोधनों के साथ स्वीकार कर लिया गया | अनिल नौरिया और विमल दवे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया | दिल्ली राज्य समिति के वरिष्ठ सदस्य इंद्रदेव और अनिल नौरिया डॉक्टर प्रेम सिंह के साथ अतिरिक्त पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे | आगे से राज्यों के अध्यक्ष और महासचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे | सोशलिस्ट युवजन सभा के अध्यक्ष डॉक्टर अभिजीत वैध द्वारा भेजी गई अभी तक के काम की विस्तृत रपट बैठक में पढ़ी गई | १८ दिसम्बर २०११ को एसवाईएस का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन पुणे में होने जा रहा है जिसमें कई प्रदेशों से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे |

अभी तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, झारखंड,पश्चिम बंगाल, उतर प्रदेश में पार्टी की राज्य इकाइयों का गठन हो चूका है | महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, झारखंड, उत्तर प्रदेश के राज्य सम्मेलन सम्पन्न हो चुके हैं | पश्चिम बंगाल का राज्य सम्मेलन २० नवम्बर, दिल्ली का २६ नवम्बर,पंजाब का २७ नवम्बर,और आन्ध्र प्रदेश का ३० नवम्बर २०११ को होगा | केरल का राज्य सम्मेलन १५ जनवरी को होना तय हुआ है |

बैठक में राजनीतिक,आर्थिक और शैक्षिक प्रस्तावों पर चर्चा हुए और पारित किया गया | जो संक्षेप में इस प्रकार हैं :

राजनीतिक प्रस्ताव:
तेलंगाना राज्य के अलग गठन की मांग को लेकर आन्ध्र प्रदेश की जनता लम्बे समय से लगातार आन्दोलन कर राही है | भारत सरकार उस मांग को स्वीकृति दे चुकी है | आन्दोलन के चलते छात्रों की पढाई का नुकसान हो रहा है और नागरिकों को असुविधावों का सामना करना पड़ रहा है | लिहाजा, सोशलिस्ट पार्टी की मांग है की सरकार के फैसले को तुरंत अमल में लाते हुए अलग तेलंगाना राज्य का गठन किया जाये |

देश के पांच राज्यों - उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड.पंजाब, गुजरात, और गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं | नेता, जाती या धर्मं के नाम पर चलाई जाने वाली पार्टियां जनता के मसलों और समस्याओं को हल नहीं कर सकतीं | सोशलिस्ट पार्टी की धारणा है की किसानों, आदिवासियों, दलितों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों और छात्रों की अहम समस्याएं सुलझाने के लिए बाजारवाद से हट कर समाजवादी नीतियों पर अमल करना होगा | राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्णय है की इसके लिए पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में नेक और जुझारू उम्मीदवार उतारेगी |

आर्थिक प्रस्ताव: सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम बढ़ा कर महंगाई की आग में तेल डालने का काम किया है | उस पर प्रधानमन्त्री का यह कहना की 'ये सब बातें बाजार पर छोड़ देना चाहिए' जले पर नमक छिड़कने जैसा है | बाजार ने अमेरिका और यूरोप के सवाल हल करने के बजाय वहां हालात बिगाड़ कर रख दिए हैं | महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है | पूंजीवाद के खिलाफ वहां के लोग सडको पड़ आ गए हैं | सरकार किसानों को उनकी उपज का लागत दाम भी नहीं देना चाहती और बड़े व्यापारियों को जनता की गाढ़ी कमाई पर मुनाफा कमाने की खुली छुट देती है | खद्दान्न, समेंट, स्टील, लोहा आदि सभी जरुरी चीजों के दाम पिछले बीस सालों में बेतहाशा बढ़ गए हैं | भारत में मेहनतकश आदमी की जिन्दगी दुश्वार हो गई है | सोशलिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मांग करती है की फौरी राहत के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक किसानों को कर्जा दें और जीवनावश्यक चीजें किफायती दामों पर जनता को उपलब्ध कराई जाये |

शिक्षा पर प्रस्ताव:
भारत की सरोकारों द्वारा चलाई जा रही नवउदारवादी नीतियों का शिकंजा शिक्षा पर तेजी से कसा जा रहा है | प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक, एक तरफ शिक्षा जैसे विषय को मुनाफे का व्यवसाय बनाया जा रहा है, दूसरी तरफ कारपोरेट पूंजीवाद विचारधारा को आगे बढाने का माध्यम | सरकारी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों की जगह प्राइवेट स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय लाए जा रहे हैं | साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में आमंत्रित किया जा रहा है | शिक्षा इस कदर महँगी बना दी गई है की देश की ज्यादातर गरीब आबादी की पहुँच से बाहर हो गई है | सोशलिस्ट पार्टी शिक्षा के निजीकरण और बाजारीकरण की सरकारी मुहीम का पुरजोर विरोध करती है | पार्टी मांग करती है की सबको समान और गुणवत्तायुक्त शिक्षा पडोसी स्कूलों के जरिये मातृभाषा में राज्य द्वारा उपलब्ध कराई जाए | शिक्षा का पाठ्यक्रम भारतीय संविधान के अनुकूल सबकी बराबरी, परस्पर सहयोग और धर्मंनिरपेक्षता के मूल्यों को सिखाने और आगे बढाने वाला होना चाहिए | पार्टी मांग करती है की सरकार द्वारा काफी पहले से स्वीकृत जीडीपी का ६ प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए | इन मुद्दों पर पार्टी के अध्यक्ष भाई वैध के नेतृत्व में जो आन्दोलन चल रहा है उसे सशक्त बनाने का संकल्प सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी लेती है |

प्रेम सिंह
महासचिव व प्रवक्ता

Friday, 4 May 2012

Socialist Party (India) Name, Objectives, Constitution and Rules


      Adopted at the Foundation Conference of the Party, at Hyderabad on 28thMay, 2011 (Twenty Eight May Two Thousand Eleven)

1.     Name-The name of the organization will be Socialist Party(India).
2.     Objectives-The aim of the Socialist Party (India) is to establish a socialist society. The Party believes that socialist society can be achieved only by total revolution . The Party will carry on activities conducive to propagation  of socialist policies and programs. The members will engage  in constructive activities like cooperative management of both production and distribution sectors. The Party will promote decentralization of economic activities by developing small scale industries based on controllable machines as far as possible. Party will launch peaceful struggles against anti-people activities of the rural classes and the State. The Party will also participate in parliamentary processes like fighting elections held by the Election Commission of India within five years of the formation of the Party to stabilize gains of the  movement. The Party also believes that socialism cannot be achieved unless socialist mind of the people is developed .It can be achieved through change of approach and habits for which cultural revolution will have to be engineered .Women and backward castes will have to be empowered so that they can effectively influence decision making process.
The Part y  will not indulge in violent activities nor would it incite or encourage it. The Party is firmly committed to peaceful means .

3 . Allegiance to the Constitution--The Socialist Party(India) shall bear true faith and allegiance to the Constitution of India as by law established and to the principles of socialism , secularism and democracy and would uphold the sovereignty, unity and integrity of India.

4.     Central Office- The Central Office of the Party will be at the office of the Vidyut Mazdoor Panchayat, Lohia  Mazdoor Bhawan, 41/557, Dr. Tufail Ahmed Marg, Narahi, Lucknow.(U.P) Pin. 226001.

5.     Membership- There will be two types of membership-a. Primary member, and b. active member.
a). Primary member- Any Indian citizen having attained age of eighteen years  and subscribing to the objectives of the Party may become primary member of the Party by paying Rs. 10 (Ten rupees only) as membership fee for two years. After two years, membership will have to be renewed. Membership  year will start from 1st April.
                                                                                                        
b). A primary member of the Party can become Active member after approval of the State committee on recommendation of  respective district committee which will verify conduct of the person for one year, and his political and personal behavior and commitment to democratic socialism , the financial contribution given or collected by him , his participation in agitations, meetings and readiness to sacrifice for the party. He should follow party discipline and code of conduct prepare by the Party. He has to contribute 5% of his income to the party funds regularly .He should enroll at least 20 primary members of the party one-third of whom must be female.

6.Organisational  structure—
a) Village/ town committee-If at least 20 primary   members and (one active ) are enrolled in a village/town , a village/ town committee may be formed. There will be one president and one secretary and five members  who will be elected in a meeting of all the members of the party in that locality. The committee will meet at least once a week to chalk out activities of the party.
b)A block/ tehsil  committee  can be formed if at least primary party units are formed in at least 5 % of the villages in the tehsil.The committee will have one president, one secretary, one treasurer and four members  to be elected in a meeting of all the members residing in the tehsil. It will meet once in a month to chalk out activities.
c) District committee can be formed if at least two block/tehsil committees are properly constituted in the district. There will be one president, one secretary, one treasurer and seven members  to be elected in a meeting of all members of the tehsil committees of the  district. It will meet once in two months to chalk out activities.
Note- A metropolitan city or one having municipal corporation will be deemed as a district for this purpose.
d)State Committee-A State committee can be formed if at least five district committees are constituted in the state. It will have  one president, three vice presidents, three general secretaries, three secretaries, one treasurer and 21 members to be elected in a biennial meeting of all members of the district committees in the state.
A state committee-
i) may appoint ad hoc committee for a district in which no members are enrolled,
ii) may print membership books and other literature.
iii) keep proper accounts of all monies received and spent for the party. It will have to remit  to the Central Office membership fee share.
iv) keep records of activities of the active members.
v) may elect state Discipline Committee (with one president, one secretary and three members) which will start disciplinary action process against a member who has committed an act detrimental to the interests of the party and after giving him opportunity to put forth his case may recommend to the national level Discipline Committee to take disciplinary action against the person.
vi) may meet once in three months to discuss and decide about political and organizational matters.
e) National  Council—National council will be the apex body of the Party. Each properly constituted district committee will elect three members of the National Council. Number of members of the National Council will not exceed  5 % of the total members of the Party.

The National Council will meet once in two years   and elect one president, three vice presidents, three general secretaries, three secretaries and one treasurer plus 31 members of the National Committee. The president will preside over meetings of the National Council and also the National committee.
National Council will discuss political matters and formulate policies. Amendment to the constitution of the party as also decision about merger or dissolution of the party will be taken in the meeting of the National Council convened for that purpose.

Discipline Committee of one  chairman , one secretary and three members  will be elected by the National Council. If any member of the party commits an  act of  indiscipline   that would be detrimental to the interests of the party, Discipline Committee , on complaint by any party committee , or suo moto, can initiate disciplinary action  and after giving due opportunity to the person concerned to explain his behavior, may debar the person from the membership of the party. The person aggrieved by the decision of the Discipline Committee may prefer an appeal before the National committee which will hear him and take decision.
f) National Committee - After the National Council  elects National Committee, it may
i) elect four vice-presidents and three secretaries of the Party,
ii) will meet once in six months
iii) will run Central office of the Party and take decisions about the personnel therein, and other related matter and engage with the Election Commission of India as and when required.
iv)constitute  Central Parliamentary board with one president, one secretary and five members which will decide candidates of the party for Parliamentary and State legislature elections. Its decisions will be final.
v) to take steps  towards implementation of the decisions of the National Council,
vi) to decide about opening and running of the bank accounts of the party, and maintain accounts of receipts and expenses and get them audited by a Chartered accountant. 
vii) submit   copy of the income tax return to the Election Commission within 60 days of completion of the financial year .
viii) to formulate code of conduct for party members and make rules about the division of membership fees and other party funds.

7.Rules to be followed by committees at all levels :
i)Term of the committee above block/tehsil level will be two years.
ii)Only active members will be eligible to  contest election to   a committee above district level.
iii)Party will strive to have 33 % female members in every committee but it will at least have 10 % of the members from females and  S.T./S.C./OBC/VJNT and minorities.
iv) all decisions in every committee will be taken by majority of the members present and voting.
v) Quorum will be one-third  for the meetings all committees.

8.Amendment to the party constitution-If the National committee feels that a certain amendment to the party constitution  (except Article 3 )is to be effected , it may convene special convention of the National Council where decision will be taken by 3/4th majority of those present and voting.

9. Merger/dissolution of the party - If the  National Committee feels that the party is to be merged with any other party or to be dissolved, it will convene a special convention of the National Council and also invite members of the National, State and district committees to that special convention which, after deliberations, take decision by 3/4th majority.

10. Submission of the party accounts – The party will submit its annual finacial return to the Commission within 6 months of the end of each financial year and audit of the party accounts will be conducted by an auditor empannelled with the CAG. The fund of the party will be used for political purpose only and the party will abide by the instructions issued by the Commission from time to time in the maintenace of its acoounts.

------------------------------------------------------------------------------------------------

Sunday, 29 April 2012

J&K Committee of the Socialist Party Formed




Report  

A meeting of the Socialist Party was held in Nagrota on 22 April 2012. Party’s national General Secretary Dr. Prem Singh attended the meeting as the chief guest and Balwant Singh Kheda, member, national executive committee, as the special guest. Rakesh Kumar Dubey of Socialist Yuvjan Sabha (SYS), Delhi, was also present in the meeting.  Dr. Prem Singh, in his inaugural address, threw light on the history, ideology, programs and relevance of the Socialist Party. He reminded the cadres present in the meeting that socialism, democracy and secularism are the basic values enshrined in the Constitution of the country. However, the main stream political parties and its leaders are more eager to facilitate the corporate capitalism dictated by the World Bank, International Monetary Fund, World Trade Organisation and profit hungry MNCs against the spirit of the Constitution. The Socialist Party has been revived to check this onslaught going on for the last 25 years in the name of new economic policies, economic reforms, liberalisation and globalisation. The so called shining India which emerged out of these policies is not only anti-poor but anti-national. 
He urged the audience to join the Socialist Party in order to establish a socialist, secular and democratic India by following the legacy of JP, Dr. Lohia, Acharya Narendra Dev, Yusuf Maherally and S. M. Joshi and strengthen the same in the state of Jammu and Kashmir. Regarding the Kashmir issue, Dr. Singh said that problem became complicated because the media (including world media) and the political elite focused on the plight and fate of Kashmiri Pandits or on the excesses of the security forces. Should they have given due focus on the killings of the Kashmiri Muslim leadership at the hands of militants the terms of discourse on the Kashmir problem would have been different. The traditional Kashmiri Muslim leaders, mainly in National Conference (NC) and Peoples Democratic Party (PDP), killed as pigeons by the militants, were not only opposed to the separatist line but were rooted and nurtured in the composite, secular and pluralistic ethos of Kashmir. This tendency of ignoring their killings has benefitted the terrorists and hardliners only in their goal. 
Dr. Prem Singh expressed concern on the the plight of the common people, including Kashmiri Pandits, in and out of the valley. He suggested that there should be a people to people dialogue to reestablish the mutual trust and the composite, secular and pluralist culture.   
Balwant Kheda deliniated the international aspect of the socialist movement and emphsised the need to relate Socialist Party's programs and activities with various socialist parties in the world. He made an earnest appeal to every body present to subscribe 'Janata', a pioneer magazine of socialist ideas. 
After due deliberations, an ad-hoc committee comprising 8 members was formed to do the spade work for the formation of a state unit of the party and the SYS. Tarsem Pal was nominated as the convener and Mohammad Faooq, Vijay Kumar, Surendra Kumar, Shyam Singh, Pooja Devi, Chaudhary Devraj and Devender Kumar as members of the committee. The convener of the committee has been authorised to include more members in the committee as the work speeds up. It was further decided that the committee will start work with immediate effect to enroll members from all districts and hold programs of public interest. 
Newly nominated convener Tarsem Pal announced that the next meeting of the party will be held in Sri Nagar in the month of May. He also assured the central leadership to work hard in the direction of forming the state unit of the party and would be able to form the same in the coming four months. The meeting was chaired by the Rashtra Seva Dal activist Kuldeep Singh. Vijay Kumar presented the vote of thanks at the end of the meeting.
P.S.

Thursday, 19 April 2012

कर्नाटक में लोहिया : विविध छवियां


चंदन गौवडा









द्रौपदी या सावित्री : लोहिया का स्त्रीवादी अध्ययन

डॉक्टर कुमकुम यादव 









लेखिका - श्री गुरु नानकदेव खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्धालय में अंग्रेजी की शिक्षिका ।

New Posts on SP(I) Website

लड़खड़ाते लोकतंत्र में सोशलिस्ट नेता मधु लिमए को याद करने के मायने आरोग्य सेतु एप लोगों की निजता पर हमला Need for Immediate Nationalisation ...