Wednesday, 11 April 2018

भाई वैद्य की स्मृति में सभा

भाई वैद्य की स्मृति में सभा

नीरज कुमार


सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने 10 अप्रैल 2018 शाम गाँधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में भाई वैद्य को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मृति सभा का आयोजन किया | भाई वैद्य का 90 वर्ष की आयु में 2 अप्रैल 2018 को पुणे में निधन हो गया था| वरिष्ठ समाजवादी नेता और सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष भाई वैद्य की स्मृति सभा में कई वरिष्ठ समाजवादी नेता, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रेड यूनियन नेता, साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे | स्मृति सभा की अध्यक्षता सोशलिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु गंभीर ने की | सबसे पहले सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह ने भाई वैद्य को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भाई वैद्य 1991 के नवउदारवादी हमले के प्रति सजग होकर नए रूप में समाजवादी विचारों और संगठन का नेतृत्व कर रहे थे | उनकी लोकशाही समाजवाद के प्रति प्रतिबद्धता थी और उन्होंने तीन दशक तक मुख्यधारा राजनीति से अलग रहने के बावजूद लोगों के बीच सम्मान और लोकप्रियता हासिल की| पुणे शहर में सुबह से शाम तक उनके अंतिम दर्शन के लिए आम नागरिक समाज का तांता लगा रहा | भाई वैद्य ने आजीवन शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष किया | मौजूदा दौर में उनकी राजनीति और उनके विचार सबसे अधिक प्रसांगिक हैं |

हिन्द मजदूर सभा के महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा कि भाई वैद्य का संघर्ष मेहनतकशों के लिए था | आज सरकार समस्त श्रम कानूनों को उद्योगपतियों के हित में बदल रही है. कर्मचारियों को ठेके पर रखा जा रहा है. हर चीज का निजीकरण किया जा जा रहा हैं | लेकिन देश की मुख्यधारा राजनीतिक पार्टियों की यह चिंता का विषय नहीं बनता है. उनके घोषणापत्रों में मज़दूरों का हित दिखाई नहीं देता. ऐसे समय में यदि हम लोग भाई के आदर्शों को लेकर चल सकें और एकजुट होकर निजीकरण और ठेका प्रथा का मुकम्मल विरोध कर सकें तो यही भाई के लिए सबसे बड़ी श्रधांजलि होगी |

सोशलिस्ट युवजन सभा के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि आज शिक्षा पर पूंजीवादी हमले हो रहे हैंइसे पूरी तरह ख़त्म करने की कोशिश की जा रही हैं, भाई वैद्य इस लड़ाई को हमेशा लड़ते रहे अब सोशलिस्ट युवजन सभा इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी | भाई  K. G से P. G तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा होनी चाहिए इस लड़ाई को भी लड़ते रहे; अब इस लड़ाई को सोशलिस्ट युवजन सभा को लड़ना हैं भाई कहा करते थे लोहिया जी ने कहा था 'राष्ट्रपति का बेटा हो या चपरासी की संतान सबको शिक्षा एक सामानयह नारा हम अभी तक लगाते रहे हैं और इसकी मांग करते रहे हैं अब इस लड़ाई को भी सोशलिस्ट युवजन सभा के साथियों को ही लड़ना हैं शिक्षा सभी जाति,धर्म और सभी वर्गो के लोगो को मिलनी चाहिए इसकी भी लड़ाई लड़नी हैं लगातार कोशिश चल रही हैं कि शिक्षासमाजसंस्कृति को जातिधर्म के नाम पर बांट दिया जाए,इससे डट कर मुकाबला करना है सोशलिस्ट युवजन सभा के साथी उनके सपने को आगे ले जायेगी और उनके संघर्ष के रास्ते पर चलेगी यही भाई वैद्य को सोशलिस्ट युवजन सभा कि तरफ से श्रद्धांजलि होगी |

भाई वैद्य को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने में वालों में प्रो. गोपेश्वर सिंह (दिल्ली विश्वविधालय), अरुण श्रीवास्तव (महासचिव,जदयू - शरद), शशि शेखर सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार (समाजवादी शिक्षक मंच), सुधांशु रंजन, अनिल जैन, अरुण त्रिपाठी, अरविन्द मोहन (वरिष्ठ पत्रकार), शिवचरण सिंह, सादत अनवर (समाजवादी जनता पार्टी - चंद्रशेखर), हरीश खन्ना (पूर्व विधायक), फैसल खान (खुदाई खिदमतगार), मंजू मोहन (महासचिव, सोशलिस्ट पार्टी), तहसीन अहमद (कार्यकारी अध्यक्ष सोशलिस्ट पार्टी दिल्ली प्रदेश), महेंद्र शर्मा (ट्रेड यूनियन नेता), एसएस नेहरा (वरिष्ठ अधिवक्ता), प्योली (समाजवादी जन परिषद), प्रेमपाल शर्मा (लेखक), डॉ. हिरण्य हिमकर (आहंग नाट्य संस्था), कामरेड नरेन्द्र (न्यू प्रोलितेरिअत) शामिल थे |
मंच संचालन वरिष्ठ समाजवादी नेता श्याम गंभीर ने किया|

Tuesday, 3 April 2018

वरिष्ठ समाजवादी नेता भाई वैद्य का निधन


3 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति

वरिष्ठ समाजवादी नेता भाई वैद्य का निधन


  वरिष्ठ समाजवादी नेता भाई वैद्य का कल 2 अप्रैल 2018 को शाम 8 बजे के करीब पूना स्थित पूना हस्पताल में निधन हो गया है। 90 वर्षीय भाई वैद्य को अग्न्याशय में कैंसर का पता चलने पर 26 मार्च 2018 को पूना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 22 जून 1928 को पूना जिले में हुआ था.

      समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान में एमए भाई वैद्य भारत में समाजवादी आंदोलन की कुछ अंतिम बची हस्तियों में से एक थे. उन्होंने 1946 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (सीएसपी) की सदस्यता ली थी. फिर सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और जनता पार्टी में रहते हुए समाजवादी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई. उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन, 1955 के गोवा मुक्ति संघर्ष, 1956 के कच्छ सत्याग्रह, और 1974 के जेपी आंदोलन में सक्रिय हिस्सेदारी की थी. वे आपातकाल में 1975 से 1977 तक जेल में बंद रहे. 1978 से 1980 तक वे महाराष्ट्र के गृहमंत्री रहे. 1983 में चंद्रशेखर के साथ भारत यात्रा में साथ रहे. 1986 से 1988 तक वे जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे. 1995 में गठित समाजवादी जन परिषद् (सजप) में उन्होंने महासचिव का पदभार सम्हाला और 1999 तक उस पद पर रहे.

      2011 में हैदराबाद में सोशलिस्ट पार्टी की पुनर्स्थापना होने पर वे उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और 2016 तक पार्टी का मार्गदर्शन किया. भाई वैद्य ने 1991 में शुरु की गई नई आर्थिक नीतियों के साथ आये नवउदारवाद/नवसाम्राज्यवाद का समाजवादी विचारधारा का आधार लेकर सतत विरोध किया.

सोशलिस्ट पार्टी अपने महबूब नेता के निधन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देती है और नवउदारवाद/नवसाम्राज्यवाद के खिलाफ समाजवाद की मौलिक विचारधारा को और अधिक मज़बूत बनाने का संकल्प लेती है.
     

      डॉ. प्रेम सिंह
      अध्यक्ष
      सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

Senior Socialist leader Bhai Vaidya passes away

3 April 2018

Press Release

Senior Socialist leader Bhai Vaidya passes away

  

            Senior socialist leader Bhai Vaidya passed away on April 2, 2018 at Poona Hospital in Poona, about 8 in the evening. 90-year-old Bhai Vaidya was admitted to Poona Hospital on March 26, 2018, when he was diagnosed with cancer in the pancreas. He was born on June 22, 1928 in Poona district.

            Bhai Vaidya, MA in Sociology and Political Science, was one of the few prominent survivors of socialist movement in India. He joined the Congress Socialist Party (CSP) in 1946. Then played a major role in socialist movement while working in the Socialist Party, Praja Socialist Party, Samyukt Socialist Party and Janata Party. He had an active stake in the Quit India Movement of 1942, the Goa Liberation Movement of 1955, the Kachch Satyagraha of 1956, and the JP movement of 1974. He was jailed in the Emergency from 1975 to 1977.  From 1978 to 1980 he was the Home Minister of Maharashtra. He participated in Chandrashekhar's Bharat Yatra in 1983. He was also the National General Secretary of Janata Party from 1986 to 1988. He took over as National General Secretary in the Samajwadi Jan Parishad (SJP), formed in 1995 and held the post till 1999.

            In 2011, after the re-establishment of the Socialist Party in Hyderabad, he became its National President and guided the party till 2016. Bhai Vaidya has consistently protested against neo-liberalism/neo-imperialism that came with the new economic policies introduced in 1991 with the founding of socialist ideology.

            The Socialist Party gives a hearty tribute to the passing away of his most revered leader and resolves to strengthen the original ideological spirit of socialism against neo-liberalism/neo-imperialism.

Dr. Prem Singh
President
Socialist Party (India)

Sunday, 1 April 2018

वरिष्ठ समाजवादी नेता भाई वैद्य की स्थिति गंभीर

वरिष्ठ समाजवादी नेता भाई वैद्य की स्थिति गंभीर
  

      
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के संस्थापक अध्यक्ष भाई वैद्य की स्थिति गंभीर है। उन्हें अग्न्याशय में कैंसर का पता चलने पर 26 मार्च 2018 को पूना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉक्टरों ने गहन चिकित्सा इकाई में रखा है।

      भाई वैद्य के पुत्र और आरोग्य सेना के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत वैद्य ने भाई वैद्य की बीमारी के बारे में कहा, "उन्होंने एक महीने पहले पेट में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें अग्नाशयी कैंसर होने का पता चला था। वे पांच दिन पहले तक विभिन्न कार्यक्रमों और विरोध प्रदर्शनों में भाग ले रहे थे. जब उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया तो सोमवार को हम उन्हें अस्पताल ले गए। उनका कैंसर अंतिम चरण में है और उनकी उम्र (90 वर्ष) में सक्रिय इलाज़ नहीं किया जा सकता है। फिर भीहम जो संभव है कर रहे हैं।"

      राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियाँ वरिष्ठ समाजवादी नेता के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए पूना अस्पताल पहुँच रहे हैं। उनमें प्रमुख हैं डॉ. जी. जी. पारिखपन्नालाल सुराणाबाबा आढवशरद पवारजयदेव गायकवाड़गिरीश बापटवर्षा गुप्तेकुमार सप्तऋषि आदि।

      मंजू मोहन
      राष्ट्रीय महासचिव
      सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

Veteran Socialist Leader Bhai Vaidya battles against Cancer



Veteran Socialist Leader Bhai Vaidya battles against Cancer





              The condition of Bhai Vaidya, former Home Minister of Maharashtra and founder president of Socialist Party (India), is critical. He was diagnosed with cancer of the pancreas and was admitted to Poona Hospital on 26 March 2018. He is receiving treatment in the intensive care unit of the hospital.


          Dr. Abhijit Vaidya, Bhai's son and president of Arogya Sena, said, “He complained of pain in the abdomen a month back and was diagnosed with pancreatic cancer. He was attending programs and protests even five days ago when his health worsened and on Monday we had to move him to the hospital. The cancer is in the terminal stage and it is difficult to actively manage at his age. Yet, we’re doing all that we can.” 

          Political leaders, social activists and personalities of various fields are visiting the Poona Hospital to enquire about the health of the veteran socialist leader. Dr. G.G. Parikh, Pannalal Surana, Baba Adhav, Sharad Pawar, Jaidev Gaikwad, Girish Bapat, Varsha Gupte, Kumar Saptrishi, Sharad Pawar are among those who have visited the ailing leader.
        

          Manjoo Mohan
          National General Secretary
          Socialist Party (India)  

Sunday, 25 March 2018

Killing of Indian workers in Iraq : Workers should protest against the government apathy


25 March 2018 

Killing of Indian workers in Iraq : Workers should protest against the government apathy  


            Harjit Masih, the lone survivor among the 40 abducted Indian workers , in his interview published in 'The Hindu' (24 March 2018) has given detailed description about the tragic incident. He stated in a clear cut manner that the Indian government officials took him into their custody on his return and told him not to reveal the truth about the killing of his 39 fellow workers. The officials made him believe that the truth revealed by him could put him and his family at risk as relatives of those ''dead'' could get enraged. He told the government officials that the workers were kidnapped by Islamic State fighters from the factory at Mosul in Iraq in June 2014 and killed in a lonely place after two days of the kidnapping. The detailed revelation of the incident by Harjit Masih proves that the government had kept misleading not only the Parliament but the families of the deceased for four years.
            The Socialist Party condemns this untruthful and inhuman act on the part  of the government. In fact, the External Affair Minister, Sushma Swaraj, who kept misleading the relatives about the safety of the abducted workers, made the announcement in the Parliament only under pressure and compulsion. The reason is that the Iraqi officials had planned a press conference on this matter on the same day i.e. Tuesday, 20 March 2018. This episode has also exposed the hollowness of government's claims about the strong foreign relations in the leadership of Prime Minister Narendra Modi.    
            The Socialist Party believes that the government could dare to exhibit  such insensitive behaviour because the victims were ordinary labourers from poor families. The ruling establishment, guided by the market values, has lost its human  ground.  The government might have assumed that it can barter the shock, anger, sense of betrayal and tears of the poor by offering them some amount of money which it has looted from these very  hard working masses.
            The relatives of the workers killed in Iraq got the news from TV channels, and not directly from the government. This means that the government does not even consider the poor to deserve that they should be informed of the death of their loved ones. Sardara Singh, father of 36-year-old Gurcharan Singh, expressed his anguish that every time they met Mrs. Sushma Swaraj, she used to swear by 'kali maa' and assured 'children are safe'. He questioned the External Affairs Minister, 'where is that promise now?' That is, the government assumes that it is not necessary to speak the truth to the poor. Therefore, it is not surprising that the government has not understood the need to apologise to the families of the dead.

            The Socialist Party demands that the government should immediately tender an apology to the relatives of the victims, if it has  any regard for humanity and  civility. At the same time, the Socialist Party invites the Indian workers in the country and abroad to strongly oppose the corporate-friendly government in order to protect their  interests.  The fact should be kept in mind that the Indian workers who work in the Middle East bring huge amounts of foreign money to India. Their contribution is no less than the non-resident Indians in any sense.

Dr. Prem Singh
President
Mob. 8826275067

इराक में भारतीय मज़दूरों की हत्या : मजदूरों को सरकार की उपेक्षा के विरोध में उतरना चाहिए


25 मार्च 2018 

इराक में भारतीय मज़दूरों की हत्या : मजदूरों को सरकार की उपेक्षा के विरोध में उतरना चाहिए

                इराक के मोसुल शहर में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों द्वारा बंधक बनाये गए 40 मज़दूरों में से अकेले बचे हरजीत मसीह ने 'दि हिंदू' अखबार (24 मार्च 2018) में प्रकाशित इंटरव्यू में पूरी घटना का ब्योरा दिया है. उसने कहा है कि भारत लौटने पर उसे गिरफ्तार कर कई महीनों तक हिरासत में रखने वाले सरकारी अधिकारियों ने हिदायत दी थी कि वह 39 साथी मज़दूरों के मारे जाने की सच्चाई किसी को नहीं बताए. ऐसा करने पर उसे मृतकों के परिवार वालों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है. हरजीत मसीह ने अधिकारियों को बताया था कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने 40 भारतीय मज़दूरों को जून 2014 में कारखाने से अगुआ किया था और दो दिन बाद वीरान जगह पर गोलियों से हत्या कर दी थी. हरजीत मसीह एक साथी की लाश के नीचे दब कर बच गए थे. हरजीत मसीह के इस बयान से यह साफ़ है कि सरकार इस मामले में न केवल संसद बल्कि मज़दूरों के परिजनों से पिछले चार सालों से झूठ बोल रही थी. 
      सोशलिस्ट पार्टी सरकार के इस मिथ्या और अमानवीय कृत्य की निंदा करती है. दरअसल विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने मज़बूरी में सच्चाई उजागर की है, क्योंकि उसी दिन यानि मंगलवार 20 मार्च 2018 को इराकी अधिकारियों ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करना तय किया था. इस घटना ने सरकार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत की मज़बूत साख बनाने के दावों की भी पोल खोल दी है.
      सोशलिस्ट पार्टी का मानना है कि सरकार इस तरह का असंवेदनशील रवैया इसीलिए अपना पाई क्योंकि इराक में मारे गए लोग साधारण मज़दूर और गरीब परिवारों से थे. बाजारवादी मूल्यों से परिचालित शासक वर्ग ने मानवीयता का त्याग कर दिया है. सरकार ने सोच लिया होगा कि मारे गए लोगों के परिजनों के सदमे, आक्रोश और आंसुओं की कीमत उन्हीं की गाढ़ी कमाई से लूटी गई दौलत में से कुछ रकम देकर चुका दी जायेगी.
      इराक में मारे गए मज़दूरों के परिजनों को यह खबर सरकार से सीधे नहीं, टीवी चेनलों से मिली. इसका अर्थ है सरकार गरीबों को इस लायक भी नहीं समझती कि उनके प्रियजनों की मौत की सूचना उन्हें दी जाए. मारे गए एक मज़दूर 36 वर्षीय गुरचरण सिंह के पिता सरदारा सिंह ने कहा कि फिर श्रीमती सुषमा स्वराज काली माँ की कसम खा कर उनसे बार-बार यह क्यों कहती रहीं कि 'बच्चे सुरक्षित हैं'? इस सवाल का उनके पास क्या जवाब है? ज़ाहिर है, सरकार मान कर चलती है कि गरीबों से सच बोलना जरूरी नहीं है. लिहाज़ा, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि सरकार ने मृतकों के परिजनों से माफ़ी मांगना ज़रूरी नहीं समझा है.
      सोशलिस्ट पार्टी की मांग है की सरकार में यदि ज़रा भी मानवता और सभ्यता शेष है तो उसे मृतकों के परिजनों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए. लेकिन साथ ही सोशलिस्ट पार्टी देश और विदेशों में दिन-रात मेहनत करने वाले मज़दूरों का आह्वान करती है कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए कार्पोरेट समर्थक सरकार का पुरजोर विरोध करें. ध्यान रहे, मध्य-पूर्व में काम करने वाले भारतीय मज़दूर भारी मात्रा में विदेशी धन भारत में लेकर आते हैं. उनका योगदान किसी भी मायने में अनिवासी भारतीयों से कम नहीं है.   

डॉ. प्रेम सिंह
अध्यक्ष
मोबाइल : 8826275067

New Posts on SP(I) Website

लड़खड़ाते लोकतंत्र में सोशलिस्ट नेता मधु लिमए को याद करने के मायने आरोग्य सेतु एप लोगों की निजता पर हमला Need for Immediate Nationalisation ...